Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल के इतिहास की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा 10 को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल : सुमित पचौरी

भोपाल के इतिहास की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा 10 को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल : सुमित पचौरी

– यात्रा में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी सहित विधायक, जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आमजनों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है।

सुमित पचौरी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा यात्रा अभियान में भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा आयोजित भोपाल के इतिहास की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा में 10 अगस्त को भोपाल के हर कोने से और प्रत्येक बूथ से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा शाम 4 बजे पॉलिटेक्निक चौराहे से प्रारंभ होकर रोशनपुरा चौराहा, न्यू मार्केट, नानके पेट्रोल पंप एवं लिंक रोड नंबर 1 से होते हुए शौर्य स्मारक पहुंचेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित विधायक, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)