Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कोरोना वॉलेन्टियरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है

कोरोना वॉलेन्टियरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है

– ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जन-अभियान परिषद के वॉलेन्टियर्स का किया सम्मान

आम सभा, ग्वालियर : ऊर्जा मंत्री एवं कोविड के लिये ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा कभी खराब नहीं जाती। कोविड-19 के संक्रमण के दौर में जन-अभियान परिषद के वॉलेन्टियर जो कार्य कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शनिवार को जिला पंचायत ग्वालियर के सभाकक्ष में जन-अभियान परिषद के वॉलेन्टियरों का सम्मान एवं किट वितरण समारोह में यह बात कही।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वॉलेन्टियरों से कहा कि कोविड की इस महामारी के दौर में सरकार के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और जन-अभियान परिषद के वॉलेन्टियरों ने अपनी पूरी क्षमता के साथ समाज की सेवा का कार्य किया है। सभी के इस अथक प्रयासों से ही हम कोरोना के संक्रमण को कम करने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमें रूकना नहीं है। कोरोना से जब तक हम अपने जिले और प्रदेश के साथ ही देश को मुक्त नहीं करा लेते तब तक पूरी ताकत के साथ इस युद्ध को हमें लड़ना होगा।

मंत्री श्री तोमर ने सभी वॉलेन्टियरों से कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ लोगों को जागृत करने का कार्य भी हमें करना होगा। संक्रमण की रोकथाम के लिये कोविड गाइडलाइन का पालन सभी लोग करें इसके लिये माहौल बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिये सभी का टीकाकरण भी आवश्यक है। टीकाकरण की महत्ता बताते हुए हमें शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगाने के लिये प्रेरित करना होगा।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि जन-अभियान परिषद के वॉलेन्टियरों ने न केवल अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों में अपनी सेवाएं दी हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी पूरी शिद्दत के साथ कोरोना की रोकथाम के कार्य में लगे हुए हैं। कार्यक्रम में सभी वॉलेन्टियरों को किट का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)