Friday , June 19 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

गुना। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक बी.पी. तिवारी के मार्गदर्शन में आरोन थाना पुलिस ने बालिका का अपहरण तथा उसके साथ दुष्‍कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

थाना आरोन में पांच फरवरी 2022 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बालिका को एक व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना आरोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपहृता की सघनता से तलाश कर थाने की टीम ने 21 फरवरी को बालिका को दस्तयाब किया।

नाबालिग ने अपने कथनों में बताया कि बलवीर पुत्र रघुवीर कुशवाह उम्र 21 साल निवासी ग्राम झितिया उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। पीडि़ता के कथन के आधार पर प्रकरण में पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया तथा आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी की तलाश में उसके रिस्तेदारों के यहां दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्टाफ ने गत दिवस आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)