Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / थाना टीला जमालपुरा पुलिस ने 17 मामलो में फरार स्थाई वारंटी बिल्डर को दबोचा आरोपी गिरफ्तार

भोपाल / थाना टीला जमालपुरा पुलिस ने 17 मामलो में फरार स्थाई वारंटी बिल्डर को दबोचा आरोपी गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : वरिष्ठ अधिकारी द्वारा स्थाई वारंटियो की तामिली का विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए वारंटियो की धडपकड हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 29 जनवरी 2022 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि साँई प्रगति बिल्डर्स का डायरेक्टर/पार्टनर मोहम्मद शाबाद खान जो नाम व स्थान बदल बदल कर फरार है वर्तमान में PGBT कालेज के पास किराये के मकान में निवास करता है। सूचना तस्दीक एवं आरोपी/वारंटी की धडपकड हेतु गठित विशेष टीम के द्वारा दबिश दी गई जो आरोपी/वारंटी शादाब खान उर्फ शाहिद खान पिता अब्दुल लतीफ खान उर्फ अब्दुल खान उम्र 47 साल वर्तमान निवासी – PGBT कालेज रोड इरफान भाई का मकान थाना गौतम नगर भोपाल को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया है आरोपी स्थाई वारंटी के विरूद्ध थाना टीलाजमालपुरा, शाहजहांनाबाद, कोहेफिजा, एम.पी. नगर व अन्य थानो मे मारपीट, धोखाधडी व चैक बाउन्स के मामले दर्ज है।

उक्त वारंटी/आरोपी शादाब खान उर्फ शाहिद खान पिता अब्दुल लतीफ खान उर्फ अब्दुल खान वर्तमान निवासी – PGBT कालेज रोड इरफान भाई का मकान थाना गौतम नगर भोपाल जो पुर्व में फर्म साँई प्रगती विल्डर्स एण्ड डेवलपर्स में डायरेक्टर/पार्टनर था। उक्त फर्म का आफिस थद्दाराम काम्पलेक्स जोन – 02 एम.पी.नगर भोपाल में था आरोपी अपने निवास स्थान समय समय पर बदलता रहता था थाना टीलाजमालपुरा पुलिस द्वारा उक्त स्थाई वारंटी को पकडने के लिये विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिंय / मजबूत करते हुए आज दिनांक 29/01/2022 को उक्त वारंटी को पकडने में सफलता हासिल की ।

उक्त स्थाई वारंटी/आरोपी शादाब खान उर्फ शाहिद खान पिता अब्दुल लतीफ खान उर्फ अब्दुल खान वर्तमान निवासी – PGBT कालेज रोड इरफान भाई का मकान थाना गौतम नगर भोपाल जो फर्म साँई प्रगती विल्डर्स एण्ड डेवलपर्स में डायरेक्टर/पार्टनर पाटनर था लोगो को प्रापर्टी विक्रय के नाम से पैसे जमा करवाकर बाद में वापस पैसे देने के बदले में चैक देकर लोगो के साथ लाखो रूपयो की धोखाधडी किया था। आरोपी/वारंटी द्वारा सभी आवेदको को दिये गये चैक बैको से अनादरित होने के कारण आवेदकगणो द्वारा अलग अलग न्यायालयो में धारा 138 NI ACT के तहत प्रकरण दायर किये थे जिनके पालन में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किये गये है।

गिरफ्तार वारंटी – शादाब खान उर्फ शाहिद खान s/0 अब्दुल खान उम्र 47 साल निवासी – PGBT कालेज रोड इरफान थाना गौतम नगर भोपाल

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी- आर.एस.रैगर, उनि.राजकिशोर मिश्रा, सउनि.अनिल तिवारी, आर.लोकेन्द्र धाकड, आर.चितरंजन मरकाम की सराहनीय भूमिका रहीi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)