Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / थाना हबीबगंज पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान मे चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार

भोपाल / थाना हबीबगंज पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान मे चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : 25 अप्रैल 2022 को फरियादी राजू अग्रवाल पिता स्व. हरिमोहन अग्रवाल ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि उसकी 10 नम्बर मार्केट स्थित ज्वैलर्स की दुकान को दिनाकं 24/04/22 रात्री के 9.00 बजे स्टाक चैक करके बंद कर घर चला गया था। 25 अप्रैल को शाम के समय लगभग 5.00 बजे दुकान के पीछे के हिस्से में स्थित स्टोर मे जाकर जेवरात चैक किये तो उसमें सोने के 6 जोडी कान के टाप्स अलग-अलग प्रकार के कल वजनी लगभग 20 ग्राम व एक चाँदी की चैन लगभग 50 ग्राम कीमती लगभग 1.00 लाख रूपये रखे गये डिब्बे में नही थी। दुकान में काम करने वाला नौकर जिस पर मुझे शंका है कि आज दिन के समय स्टोर से यह जेवरात मेरे नोकर ने चुराये है।

पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत मे लेकर पुछताछ की जाने पर संदेही द्वारा अपराध धारा सदर मे अपनी संलिप्तता स्वीकार किया जाने पर संदेही की निशानदेही पर चोरी किया गया, मसरूका सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 1.00 लाख रूपये जप्त कर संदेही को गिरफ्तार किया गया है। पुछताछ मे संदेही द्वारा मौज मस्ती व अपनी गर्लफ्रैंड पर खर्च करने के लिये पैसे की आवश्यकता होने से चोरी की घटना करना बताया है।

संदेही को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर मसरूका बरामद करने मे थाना प्रभारी हबीबगंज भानसिंह प्रजापति, मनोज यादव, सउनि ओमपाल, प्र.आर. राघवेन्द्र भास्कर, प्र.आर. उमेश पटेल, आर. अमित व्यास की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)