Sunday , April 20 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / Temperature: देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, दिल्ली में आज 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Temperature: देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, दिल्ली में आज 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

देश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना सहित कई राज्यों में गुरुवार को तापमान पिछले दिनों के मुकाबले काफी बढ़ गया। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पारा 49 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, प्रयागराज में 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 48. 6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। दिल्ली में भी गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को राजधानी के कई इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। दोपहर में लू चलने से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग की मानें तो अभी चार-पांच दिन दिल्लीवालों को गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

भीषण गर्मी के चलते कुछ हिस्सों में लोगों को गरम हवा के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 जून तक दिल्ली में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। इसमें विस्तार भी हो सकता है। लोगों को दोपहर में लू से बचने की सलाह भी दी गई है। इसके अलावा दिल्ली के लोगों के लिए शुक्रवार को और ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम पारा 47 व न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान धूल उड़ाने वाली गर्म और तेज हवा से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। आसमान में धूल कणों की मात्रा बढ़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 218 रहा।

वहीं, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रही। यहां विदर्भ के चंद्रपुर में सबसे अधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा, गुजरात, असम, मेघालय,पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके के कुछ हिस्सों में तथा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक था।

इसके साथ ही उत्तर आंतरिक कर्नाटक, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और विदर्भ के कुछ हिस्सें में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्व और पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा की अलग-अलग हिस्सों में लू चली।

पालम में पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा: पालम में लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार दिन में अधिकतम पारा 46.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले साल 30 मई को ही पालम में पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, मौसम विभाग के रिज केंद्र में अधिकतम पारा 46.4, आयानगर में 46.0 और लोधी रोड में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor