Monday , August 10 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / किशोरी ने की खुदकुशी, पिता पर यौन शोषण का आरोप

किशोरी ने की खुदकुशी, पिता पर यौन शोषण का आरोप

पालघर : वसई तालुका में स्थित महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 14 वर्षीय किशोरी ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एक ‘सुसाइड नोट’ मिला जिसमें किशोरी ने अपने पिता पर उसके यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी ने अपने परिवार के घर पर तीन दिन पहले अपने आपको खुदकुशी कर लिया था और उस समय एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ था। अधिकारी के अनुसार, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया था और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी के अनुसार, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया था और मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा, “किशोरी द्वारा कथित तौर पर लिखे गए सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसका यौन शोषण किया। किशोरी ने यह भी कहा कि उसने अपनी मां से इसकी शिकायत की थी, लेकिन वह इस मामले में कोई कदम उठाने में नाकाम रही।” अधिकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में किशोरी ने अपने पिता को कड़ी सजा देने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)