रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ‘रामा’ टीजर रिलीज हो चुका है. राम अवतार में रणबीर सिंह छा गए हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के टीजर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है और फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी तेज हो गई है. ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. हर कोई रणबीर कपूर के लुक का कायल हो गया है और सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लुक की तारीफों के पुल बांध रहा है.
रणबीर कपूर ने जीत लिया दिल
‘रामायण’ के ‘रामा’ टीजर में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में बेहद दिव्य लग रहे हैं. इस टीजर को प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रिलीज किया है. टीजर में रणबीर कपूर के राम अवतार को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. रणबीर कपूर ने राम बनकर ऑडियंस के दिलों में टीजर से ही जगह बना ली है. अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
रावण की भी दिखी झलक
वहीं टीजर में रणबीर कपूर के लुक के साथ-साथ म्यूजिक भी मजेदार है. 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर के हर सीन ने दिल जीत लिया. टीजर के हर सीन में जहां रणबीर कपूर ही राम बनकर छाते हुए दिखाई दिए तो वहीं टीजर के लास्ट में रावण बने यश की भी झलक दिखाई गई. इसके साथ ही रावण के पुष्पक विमान भी देखने में बेहद खूबसूरत लगा. इससे साफ है कि सिनेमाघरों में इस फिल्म का म्यूजिक और VFX ऑडियंस का दिल जीत लेगा.
कब रिलीज होगी फिल्म?
रणबीर कपूर और यश की ये फिल्म 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ यश, साई पल्लवी और सनी देओल भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म 2 पार्ट्स में रिलीज होने जा रही है. जहां एक पार्ट इस दिवाली रिलीज होगा तो दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा.
Dainik Aam Sabha