Monday , March 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए दल गठित

सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए दल गठित

आम सभा ब्यूरो, ग्वालियर ।

लोकसभा निर्वाचन-2019 के लिए जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम में सी-विजिल मोबाइल एप पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय दल गठित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार तीन शिफ्ट में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

दल में परियोजना अधिकारी सुश्री प्रीति राणा (मोबा. 9165033059) को जिला स्तरीय कंट्रोलर नियुक्त किया है। जबकि नितिन अग्रवाल, राकेश राठौर को सदस्य बनाया है। यह दल प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक कार्य करेगा। जबकि शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक परियोजना अधिकारी श्री विवेक विंचुलकर, श्री शुद्धात्म जैन, श्री यू पी वर्मा तैनात रहेंगे। रात्रि 12 बजे से प्रात: 8 बजे की शिफ्ट में जिला स्तरीय कंट्रोलर के रूप में परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र शर्मा और श्री शशिकांत राठौर व श्री रवि शर्मा उपस्थित रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)