Saturday , March 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / छात्रा को अगवा कर बलात्कार करने के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

छात्रा को अगवा कर बलात्कार करने के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

बलिया : बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में एक छात्रा को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बैरिया थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अतुल मिश्र ने सोमवार को बताया कि 17 वर्षीय किशोरी को उसे ट्यूशन पढ़ाने वाले नितेश कुमार ने पिछली सात नवंबर को अगवा कर लिया था।

किशोरी रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर नितेश कुमार के विरुद्ध गत 12 नवंबर को अपहरण के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मिश्र ने बताया कि नितेश ने किशोरी को अगवा कर अन्यत्र स्थान पर ले जाकर उससे कथित रूप से कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने दो दिन पहले किशोरी को थाना क्षेत्र के एक स्थान से बरामद किया तथा मेडिकल जांच कराकर उसके बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार के आरोप व यौन अपराधों से बच्चो का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराएं जोड़ दीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नितेश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)