Friday , May 8 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / तरुण पिथोड़े का तबादला, मंत्री के दामाद अविनाश लवानिया बने भोपाल कलेक्टर

तरुण पिथोड़े का तबादला, मंत्री के दामाद अविनाश लवानिया बने भोपाल कलेक्टर

आम सभा, भोपाल : प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद अविनाश लवानिया को राजधानी भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। निवर्तमान कलेक्टर तरुण पिथोड़े को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण का संचालक बनाया गया है।

इससे पहले लवानिया भोपाल नगर निगम के कमिश्नर रह चुके हैं। मई 2018 में तत्कालीन शिवराज सरकार ने लवानिया को होशंगाबाद कलेक्टर से हटाकर भोपाल का नगर निगम कमिश्नर बनाया था। जिस के बाद दिसंबर में सरकार बदली और लवानिया को हटा दिया गया। उनकी जगह विजय दत्ता को कमिश्नर बनाया गया। लवानिया केवल छह महीने ही नगर निगम में पदस्थ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)