Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / फीवर क्लिनिक में कोविड – 19 की जांच हेतु आए व्यक्ति रखें सावधानी

भोपाल / फीवर क्लिनिक में कोविड – 19 की जांच हेतु आए व्यक्ति रखें सावधानी

आम सभा, भोपाल : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया है कि कोविड-19 जांच के लिए सेम्पल देने के पश्चात् आपको अपनी, परिवार व समाज की सुरक्षा के लिए और कोविड -19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कुछ सावधानियां रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया है कि फीवर क्लिनिक में सेम्पल देते समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपनी बारी आने की प्रतिक्षा करें। पूरे समय मास्क से अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढंक कर रखें। सेम्पल देने के पश्चात् अनावश्यक रूप से कहीं ना जायें। याद रखे – जब तक आपको अपनी रिपोर्ट प्राप्त ना हो जाए, तब तक स्वयं को होम आईसोलशेन में रखें।

यह खबर भी देखे : गर्भवती महिला और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को मच्छरदानी में ही सुलाये

होम आइसोलेशन के दौरान आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह भी दी गई है। डॉ. तिवारी ने कहा है कि एक पृथक हवादार शौचालय युक्त कमरे में रहें। होम आईसोलेशन अवधि में अपने कमरे से बाहर ना निकलें, कमरे में ही खाना खाएं तथा अन्य व्यक्तियों के सीधे सम्पर्क में ना आएं। घर के अन्य सदस्यों विशेषकर बुजुर्गों, गर्भवती महिला एवं बच्चों से दूरी बनाएं। किसी भी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित ना हों। पर्याप्त संतुलित आहार तथा तरल पेय पदार्थों का सेवन करें।

समुचित आराम करें तथा व्यक्तिगत साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखें। खांसते – छींकते समय मुंह को कपड़े से ढांके तथा हाथों को साबुन से धोते रहें। अपनी व्यक्तिगत इस्तेमाल की चीजों को किसी से भी साझा ना करें। यदि किसी बीमारी के लिए पूर्व से दवाएं ले रहे हैं तो चिकित्सक की सलाह से उन दवाओं का सेवन करते रहें। घर पर देखभाल कर्ता द्वारा मास्क का उपयोग किया जाए। परिवार के सभी सदस्यों को इन सभी सावधानियों का पालन किया जाना आवश्यक है। ध्यान रखें निरंतर दर्द, छाती में दबाव,भारीपन, मानसिक भ्रम या सचेत होने में कठिनाई, होंठ,चेहरे का नीला पड़ना,सांस लेने में कठिनाई होना।

यह लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक अथवा जिला कोविड कमाण्ड एवं कण्टोल सेण्टर के दूरभाष नंबर 0755-1075, 0755-270421, 07, 12, टेलीमेडिसिन – जेपी हॉस्पिटल 0755-2725555 और संजीवनी टेली हेल्थ सेवा- 18001037378 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)