Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / गोंडा में लो टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आया ताजिया, 12 लोग जख्मी

गोंडा में लो टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आया ताजिया, 12 लोग जख्मी

गोंडा : गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को जुलूस के दौरान एक ताजिया के निम्न क्षमता वाली विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से कुछ बच्चों समेत 12 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

कर्नलगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि दोपहर बाद जिले में मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें बच्चे, बूढ़े और जवान सभी शामिल थे। उपाध्याय के अनुसार कटरा बाजार थाना क्षेत्र में जब भगहरिया पूरे मितई गांव के लोग अपनी ताजिया लेकर आज दोपहर बाद अहिया चेत गांव की तरफ जा रहे थे तब रास्ते में राजेश्वरी देवी महाविद्यालय के पास उनकी ताजिया थोड़ी लंबी होने के कारण एक लो टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसे लेकर चल रहे करीब 12 लोग चोटिल हो गए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि बाद में ताजिया को अन्य लोगों द्वारा आगे ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)