Friday , May 16 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / राजगढ़ जिले का पहला आईएसओ प्रमाणित थाना बना सुठालिया थाना

राजगढ़ जिले का पहला आईएसओ प्रमाणित थाना बना सुठालिया थाना

– बेहतर व्यवस्था, उचित रखरखाव और व्यवहार के चलते मिला प्रमाण पत्र

आम सभा, राजगढ़। राजगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के अथक प्रयासों से सुठालिया (मऊ) थाना को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। जनशिकायतों का निर्धारित समय पर निराकरण, अपराधियों को पकडऩे, थाने के रखरखाव और रिकार्ड कम्प्यूटराइज्ड होने के अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने पर यह प्रमाण पत्र जारी हुआ है। इससे सुठालिया थाने की प्रदेशभर में अलग ही पहचान बन गई है।

आईएसओ अवार्ड के लिए अनिवार्य चार मुख्य सेवा शर्तें शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर इस थाने को यह खिताब मिला है। शनिवार को आईएसओ के अधिकारियों ने थाने को आईएसओ 9001:2015 का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।

पहला मानक- व्यवहार कुशलता

आईएसओ ने अंतर्राष्ट्रीय मानक व्यवहार कुशलता पर थाने के कर्मचारियों का परीक्षण किया। थाने पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं से पुलिस कर्मी व अधिकारियों का बरताव, शिकायत की गंभीरता को समझने, इसके निराकरण के लिए प्रयास, इसमें लगने वाले समय का आंकलन किया गया। इस मानक पर थाने के कर्मचारी सौ फीसदी खरे उतरे।

दूसरा मानक- सेवा

दूसरा मानक शिकायतकर्ताओं को त्वरित सेवा देने से संबंधित है। इसमें यह देखा गया कि पुलिस कर्मियों द्वारा कितने समय में एफआईआर की गई। इनवेस्टिगेशन ऑफिसर द्वारा क्या प्रयास किए गए। थाने में विजिटिंग हॉल की व्यवस्था, महिलाओं के लिए अलग से विजिटिंग हॉल की व्यवस्था, थाने में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लॉकअप, शिकायतों या एफआईआर पर की गई जांच और कार्रवाई से शिकायतकर्ताओं को अवगत कराने की व्यवस्था और पेंडेंसी देखी गई। समय पर मामलों के खात्मे और समय पर चालान पेश करने के लिए भी थाने के कामकाज को सराहा गया।

तीसरा मानक- रिकॉर्ड अपडेट रखना

क्रमवार एफआईआर, अपराधियों की सूची, थाने की तख्तियां, सभी रजिस्टर, एवं जप्‍ती माल की जानकारी समेत थाने की अन्य समस्त जानकारियां कंप्यूटर में दर्ज होनी चाहिए इसमें भी यह थाना खरा उतरा।

चौथा मानक- सूचना का आदान-प्रदान

शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई और एफआईआर से अवगत कराना चौथा मानक है। इसमें सीसीटीएनएस के माध्यम से ऑनलाइन एफआईआर, दर्ज एफआईआर को 24 घंटे के भीतर इंटरनेट पर ऑनलाइन करना, जांच के लिए अलग प्रभारी, लॉ एंड आर्डर के लिए अलग प्रभारी की नियुक्ति शामिल है। साथ ही कर्मचारियों के दूसरे प्रदेशों में जाने-आने की जानकारी दर्ज करना भी जरूरी है।

सुठालिया थाने को यह खिताब मिलने के बाद दूसरे थानों में भी अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कामकाज करने के प्रयास किए जाएंगे। थाना सुठालिया को मानकों के अनुरूप व्‍यवस्थित करने पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ब्यावरा एवं थाना प्रभारी सुठालिया सहित समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor