Monday , January 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / 9 राज्यों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की ’सुशासन यात्रा’ 23 अप्रैल को भोपाल पहुंचेगी

9 राज्यों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की ’सुशासन यात्रा’ 23 अप्रैल को भोपाल पहुंचेगी

* यात्रा के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से करेंगे भेंट

(नवीन कुलकर्णी)
आम सभा,भोपाल।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा शासित राज्यों में निकाली जा रही सुशासन यात्रा 23 अप्रैल, रविवार को भोपाल पहुंचेगी, जिसमें 9 राज्यों के 33 प्रतिनिधि शामिल होंगे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंवार ने बताया कि सुशासन यात्रा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में शुरू की गई एक अनूठी अनुभवात्मक शिक्षण यात्रा है। जिसमें अलग-अलग प्रदेशों से चयनित युवा मोर्चा पदाधिकारियों को सम्मिलित किया जाता है। इसमें मंडल, जिला, प्रदेश स्तर के युवा मोर्चा पदाधिकरी इसका हिस्सा बनते हैं। इसके माध्यम से प्रतिनिधिमंडल भाजपा सरकार के कार्यों, नीतियों एवं योजनाओं से अवगत होते हैं।
पंवार ने बताया कि इस यात्रा में बिहार, उत्तरप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, असम, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के 33 प्रतिनिधि शामिल हैं। यह यात्रा रविवार को भोपाल पहुंचेगी। जहां प्रतिनिधि मंडल सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से मुलाकात करेगा। वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के भोपाल आवास पर कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उत्कृष्टता पर चर्चा होगी। जिसके बाद यह दल भोजपुर स्थित महादेव मंदिर और भीमबैठिका के लिए रवाना होगा।

*इंदौर में राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय एवं संगठन महामंत्री हितानंद से की मुलाकात
वैभव पंवार ने बताया कि यह यात्रा 21 अप्रैल को इंदौर पहुंची जहां प्रतिनिधियों ने इंदौर नगर निगम के ’वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट’, ऐतिहासिक स्थल राजवाड़ा, मल्टी नेशनल कंपनी यश टेक्नोलॉजी और सराफा बाजार को विजिट किया। इंदौर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, संगठन महामंत्री हितानंद, सांसद शंकर लालवानी, युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत करें, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। शनिवार शाम को यात्रा उज्जैन पहुंची जहां पूरे दल ने बाबा महाकाल के दर्शन और महाकाल कॉरिडोर का भ्रमण किया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)