Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में धूप, शुक्रवार से एमपी में फिर लौटेगा भारी बारिश का दौर

भोपाल में धूप, शुक्रवार से एमपी में फिर लौटेगा भारी बारिश का दौर

भोपाल : राजधानी भोपाल समेत पूरे एमपी में बुधवार से भारी बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बुधवार को बौछारें पड़ी हैं। वहीं, गुरुवार की सुबह से भोपाल में धूप है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी आज धूप निकलेगा। शुक्रवार से फिर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। कुछ जगहों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली से संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान इसकी तीव्रता बनी रहने की बहुत संभावना है। साथ ही मानसून ट्रफ औसत समुद्र तल पर अब दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र, कोटा, शिवपुरी, सीधी, डाल्टनगंज, पुरुलिया, कोलकाता और वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में से होकर गुजर रहा है। उन्होंने कहा है कि मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में है।

मौसम विज्ञानी ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान इसके इसी स्थिति में रहने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसकने की संभावना हैं। मॉनसून ट्रफ का पूर्वी छोर सामान्य स्थिति के करीब है। 19 अगस्त, 2022 के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण म्यांमार और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है और मध्य-क्षोभमंडल स्तर(औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक) तक फैला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)