Friday , June 27 2025
ताज़ा खबर
होम / राजनीति / सुन्दरगढ़ / परिवार और पैसों से नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के पसीना से बना दल: मोदी

सुन्दरगढ़ / परिवार और पैसों से नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के पसीना से बना दल: मोदी

सुन्दरगढ़ (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा परिवार और पैसों से नहीं कार्यकर्ताओं के पसीने से बना दल है। भाजपा के 39वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने आए मोदी ने परिवारवाद और धन से बनी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा हम परिवार पर आधारित नहीं हैं और न ही हम लोग पैसों पर आधारित हैं। कई पार्टियां पैसों से बनी हैं, किंतु भाजपा कार्यकर्ताओं के पसीने से बना दल है।

उन्होंने कहा कि भाजपा उधार के आदर्शों से बना दल नहीं है। भाजपा ने देश के लोगों की धारणाओं से जन्म लिया है। प्रधानमंत्री ने रैली में आई भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, मुझे बताया गया कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री सुंदरगढ़ आया है, किंतु आज भी कोई प्रधानमत्री यहां नहीं आया है, आज तो ओडिशा का प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।

उन्होंने केरल और पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्याएं की गई। इसके बावजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौंसला और मनोबल गिरा नहीं पाये हैं। श्री मोदी ने कहा वर्तमान में भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है। देश को कांग्रेस और उससे निकली हुई पार्टियों के सामने एक मजबूत विकल्प देने का काम भाजपा ने किया है। भाजपा युवा भारत की पार्टी है।

उन्होंने कहा वर्तमान में भाजपा का ध्वज ऐसे स्थानों पर भी लहरा रहा है जिसकी पहले कभी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। मोदी ने कहा आज भाजपा की सरकारें देश के चारों कोनों में हैं। लोग भाजपा से प्यार करते हैं और वह उनके दिल में बसी हुई है। भाजपा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल हैं और समाज के सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने भाजपा के संस्थापकों में एक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को उद्ध्त करते हुए कहा अटल जी ने कहा था अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज जब मैं ओडिशा आया हूं, तो मैं देख रहा हूं की चाहे केंद्र हो या राज्य यहां कमल खिलना तय है।

उन्होंने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमन करते हुए कहा कि उनके परिश्रम से ही आज देश में पूर्ण बहुमत की सरकार है और अब उनके ही परिश्रम से, देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। श्री मोदी ने कहा कि पहले कोई भी दल एयर स्ट्राईक और सर्जिकल स्ट्राइक करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था किंतु अब यह देश की मजबूती का द्योतक है कि वह आतंकवादियों को घर में घुसकर मारता है।

उन्होंने कहा सुदृढ और शक्तिशाली भारत के लिए एक मजबूत सरकार आवश्यक है। बीजू जनता दल की नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा क्षेत्र के आधार पर जो यहां की सरकार कर रही, ऐसा ही भेदभाव कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भी दशकों से पूरे पूर्वी भारत के साथ किया है। बीजद की सरकार ने ओडिशा में किसानों को वित्तीय मदद को क्रियान्वयन करने में अड़ंगा लगाया।

आयुष्मान योजना के तहत गरीबों के मुफ्त उपचार को रोका। इससे राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठता है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार अच्छी भावना में बढिय़ा सोच के साथ काम कर रही है और इसी वजह से हम समाज के गरीबों, शोषित और पिछड़े वर्ग के लिए काम कर सके हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि बीजद सरकार को विकास पर रोक लगाने की सजा मिलने चाहिए और इसके लिए राज्य में नयी सरकार की जरुरत है। उन्होंने कहा आपको विकास चाहिए या भेदभाव चाहिए ओडिशा में कमल का फूल खिलाकर रखोगे ओडिशा गरीब नहीं है, यहां संसाधन भी हैं और संकल्प को पूरा करने वाली जनता जनार्दन भी है। बीजद सरकार की नीयत साफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login