Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / रविवार को भोपाल समेत प्रदेश के 3 जिलों में रहेगा लॉकडाउन

रविवार को भोपाल समेत प्रदेश के 3 जिलों में रहेगा लॉकडाउन

आम सभा भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में उच्च अधिकारियों के साथ COVID19 की स्थिति एवं रोकथाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। फिर से गंभीर स्थिति न हो, अत: सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संक्रमण को रोकने में अपना योगदान दें। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, वे न केवल अपनी और अपनों की, बल्कि समाज में सभी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। सरकार सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है, परंतु संक्रमण रोकने के लिए आप सभी का पूरा सहयोग बहुत जरूरी है।

कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए प्रदेश के इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर शहरों में शनिवार रात्रि 10:00 बजे से सोमवार को प्रातः 6:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं तथा उद्योग चालू रहेंगे। इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। प्रदेश के भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर नगरों में आगामी 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के जिन हिस्सों में ओलावृष्टि एवं बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, वहां के किसान चिंता न करें। सर्वे के निर्देश दे दिए गए हैं, शीघ्र ही सर्वे प्रारंभ हो जाएगा तथा किसानों को फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)