Saturday , June 7 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बच्चों के-सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे समर कैम्प

बच्चों के-सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे समर कैम्प

* प्रदेश के सभी जिलों में 11 हजार से अधिक बच्चों को मिल रहा प्रतिभा निखारने का मौका

* ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग के लिए पुलिस विभाग की पहल

* सभी जिलों में किया जा रहा एक माह के समर कैम्प का आयोजन

* कला, कौशल और दक्षता के विकास के लिए समर कैम्प में दिया जा रहा प्रशिक्षण

* 38 गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों में सकारात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना जाग्रत करना है उद्देश्य

आम सभा, भोपाल।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त रहने और परिवार व बच्चों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों में कला, कौशल, आत्मविश्वास, समाजसेवा, अनुशासन, खेल भावना और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने का सुझाव भी दिया। इसी बात को अमल में लाते हुए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पहली बार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के साथ-साथ 22 बटालियनों एवं सभी जीआरपी यूनिटों में समर कैंप्स के आयोजन किए जा रहे हैं। मई, जून में एक माह तक चलने वाले समर कैंप्स में पढ़ाई, खेलकूद, कला, कैरियर मार्गदर्शन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग किया जा रहा है, जिनमें लगभग 11 हजार से अधिक बालक बालिकाएं और महिलाएं शामिल हो रहे हैं।

*प्रदेश भर में हो रहे समर कैंप्स :-*
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की भावना अनुसार प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।इन यूथ गेम्स के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों, युवाओं और बच्चों से आहवान किया था कि खूब पढ़ाई करें और खेलें भी खेलों के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बच्चे हिस्सा लेकर अपने कौशल और प्रतिभा को निखार रहे हैं। साथ ही उनमें सामरिक क्षमता, सामूहिकता, सहनशीलता जैसे गुणों का भी विकास हो रहा है।
*इन गतिविधियों का हो रहा आयोजन :-*
प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित समर कैम्प में 38 गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों में फुटबॉल, वास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, हॉकी, कराते, जूडो, कुश्ती, डांस, म्यूजिक, मलखंभ आर्ट एंड क्राफ्ट, एथेलेटिक्स, कम्प्यूटर क्लास, मैथ्स क्लास, स्केटिंग, शतरंज, स्पोकन इंग्लिश, ब्यूटी पार्लर, योगा, जुम्बा, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, थियेटर, कुकिंग, सिलाई, घुड़सवारी, टेनिस, टेबल टेनिस, ड्रायविंग, खो-खो, मार्शल आर्ट, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, क्रिकेट, फन गेम्स आदि शामिल हैं।

*समर कैंप में दिख रहा बच्चों में उत्साह :-*
प्रदेश के सभी जिलों, वाहिनियों, कमिश्नरेट और जीआरपी इंदौर में आयोजित समर कैम्प में बच्चों और महिलाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में मई के तृतीय सप्ताह तक लगभग 11,500 बालक-बालिकाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। लगभग 700 प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चे और महिलाएं अपना व्यक्तित्व विकास करते हुए प्रतिभा को निखार रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है, जिससे बच्चे और महिलाएं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
*समय व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित :-*
पुलिस द्वारा शैक्षिक विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों के सहयोग से शुरू किए गए ग्रीष्मकालीन शिविरों में भाग लेने वाले बच्चों के समय व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इंटरएक्टिव कार्यशालाओं की एक श्रृंखला के माध्यम से उन्हें अपने संचार कौशल, नेतृत्व के गुण, टीम वर्क की क्षमता और समस्या को सुलझाने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ये कौशल न | केवल उनके व्यक्तिगत विकास में योगदान दे रहे हैं बल्कि उनके भविष्य के प्रयासों के लिए एक मजबूत नाँव बनाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी तैयार कर रहे हैं।
*शिक्षा और केरियर के संबंध में मार्गदर्शन :-*
शिक्षा और केरियर की प्लानिंग के महत्व को स्वीकार करते हुए समर कैम्पों में आयोजित सत्रों में विविध क्षेत्रों के पेशेवरों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। विशेषज्ञ विभिन्न कैरियर विकल्पो, शैक्षणिकअवसरों और आवश्यक कौशल विकास में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान कर रहे हैं। ये सत्र सभी बच्चों को उनकी शैक्षिक गतिविधियों और केरियर के संबंध में निर्णय लेने में सक्षम बना रहे हैं और उन्हें आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ अपने भविष्य को आकार देने के लिए सशक्त बना रहे हैं।
*खेल और मनोरंजक गतिविधियाँ :-*
समर कैंप्स में शारीरिक फिटनेस और खेल कौशल के महत्व पर विशेष जोर देते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बच्चे शारीरिक रूप से सक्षम हो रहे हैं साथ ही उन्हें टीमवर्क, खेल भावना और अनुशासन जैसे विभिन्न गुणों को सीखने का अवसर मिल रहा है। समर कैम्प बच्चों को मनोरंजक गतिविधियों में संलग्न होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो उनकी रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login