नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में अनुच्छेद 370 (Article 370) और अनुच्छेद 35-ए निरस्त किए जाने के बाद वहां के हालात बेहद सामान्य बताए जा रहे हैं. संगीनों के साये में जम्मू-कश्मीर फिलहाल शांत नजर है. समाचार एजेंसी ANI ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें लोग सामान्य रूप से सड़कों पर आते-जाते दिख रहे हैं. लोग अपने जरूरी काम के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं. इसके साथ ही रेहड़ी-पट्टी पर दुकान लगाकर आजीविका कमाने वाले भी सड़क पर दिख रहे हैं.
ANI की तरफ से जारी करीब 38 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है. इसके साथ ही पैदल यात्री भी सामान्य तौर पर आ जा रहे हैं.
बता दें गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर को लेकर सरकार का संकल्प पत्र पेश किया. शाह ने कहा था कि कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 में बड़ा बदलाव किया है. अब सिर्फ आर्टिकल 370 का खंड A लागू रहेगा.
#WATCH Jammu and Kashmir: Latest visuals from Srinagar as people move about for essential work. pic.twitter.com/KOAunoNRPi
— ANI (@ANI) August 7, 2019
Dainik Aam Sabha