
आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी : शहर चंदेरी में शहर हित के लिए जनता को जागरूक करने के लिए रेस्ट हाउस में आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें शहरहित के लिए किस तरह से व्यवस्था की जाना है।जिसमें नगर के व्यापारी और दुकानदार लोग पहुंचे इसमें लोगों को बताया गया है कि जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार जिन दुकानों का खोला जाना है उनकी जानकारी दी गई और समय निश्चित किया गया.

अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया जिन दुकानों की नाम संबंधित सूची में है उनके अलावा दुकाने न खुले और यदि कोई व्यक्ति दुकान खोलें पाया गया तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी और सभी की सहमति से बाजार को सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया केवल वही दुकानें खुलेगी जो जिला कलेक्टर द्वारा लेटर में अंकित है इस आपात बैठक में विधायक गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार विनीत गोयल, नायाब तहसीलदार सोनम शर्मा और अन्य व्यापारीगण एवं समस्त पत्रकारगण उपस्थित रहे.
Dainik Aam Sabha