Friday , June 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / रेल की पटरियों पर छात्र का शव मिला, पुलिस कर रही मामले की जांच

रेल की पटरियों पर छात्र का शव मिला, पुलिस कर रही मामले की जांच

पीलीभीत : जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रेल की पटरियों पर 20 वर्षीय छात्र का शव मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बदायूं जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का छात्र छुट्टियों में ज्योराह कल्याणपुर गांव स्थित अपने घर आया था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका शव रेल की पटरियों पर मिला। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)