Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छात्र को पकड़ा गया

प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छात्र को पकड़ा गया

नोएडा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को लखनऊ से एक किशोर को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि आरोपी किशोर ने एक मीडिया हाउस को ई-मेल भेजा था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि बिहार के रहने वाले 16 वर्षीय लड़के को शुक्रवार की सुबह राज्य की राजधानी के चिनहट इलाके से पकड़कर यहां लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)