
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित कुंजन नगर में B.Sc की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कॉलेज से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजन ने गेट खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़ा तो छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Dainik Aam Sabha