Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में ओमिक्रॉन से बचाव के लिए फिर चला रोको-टोको अभियान – नागरिकों को किया जागरूक

भोपाल में ओमिक्रॉन से बचाव के लिए फिर चला रोको-टोको अभियान – नागरिकों को किया जागरूक

आम सभा, भोपाल : जिला प्रशासन के नेतृत्व में संचालित “रोको-टोको अभियान” के अंतर्गत न्यू मार्केट क्षेत्र में अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं द्वारा फिर से मास्क अभियान चलाया गया एवं लोगों को कोरोना से बचाव की समझाइश के साथ वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देशन में शहर के हर क्षेत्र में लगातार मास्क लगाने और सख्ती के साथ उसका पालन कराने का अभियान चल रहा है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है कि शासकीय कार्यालयों में मास्क के बिना कोई भी व्यक्ति न आए। सभी कार्यालयों में सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस का पालन भी कराया जाए।

भोपाल जिले में जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर “रोको – टोको” अभियान के अंतर्गत रैली में बैनर, पोस्टर, पम्पलेट के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा दो गज की दूरी बनाकर रखने को लेकर नागरिकों को समझाईश दी गई। रोको-टोको अभियान में घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क अनिवार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)