Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने मां दुर्गा की आरती कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना

प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने मां दुर्गा की आरती कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना

आम सभा,भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने भोपाल के करुणा धाम मंदिर आश्रम में काली माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया करुणा धाम के गुरु शांडिल जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया, व 10 नं. स्थित नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति में मां दुर्गा की आरती में शामिल होकर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा जंगल बुक के मोगली थीम पर इकोफ्रेंडली पंडाल लगाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा का दरबार सज गया है और इसकी आभा से शहर रोशन है। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का दर्शन कर भक्त निहाल हैं। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव का आम नागरिक लाभ उठाकर माता रानी के दरबार में पहुंचे और उनका आशीर्वाद लें।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष महामंत्री किशन सूर्यवंशी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, राघवेंद्र द्विवेदी, अश्विनी राय, राजकुमार विश्वकर्मा, अरविंद वर्मा, संतोष ब्रहम भट्ट, अभिषेक पुरोहित, समिति के अध्यक्ष राहुल मालवीय, तूसमूल झा, जसवंत सिंह राजपूत, नितिन मालवीय सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी, अरेरा मंडल के पदाधिकारी सहित झांकी समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)