Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मीडिया विभाग का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16 को भोपाल में पार्टी के वरिष्ठ नेता देंगे मार्गदर्शन

मीडिया विभाग का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16 को भोपाल में पार्टी के वरिष्ठ नेता देंगे मार्गदर्शन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16 नवंबर को प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित होगा। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित मीडिया विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा।

प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, समस्त मोर्चो के प्रदेश मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के बाद आने वाले दिनों में मीडिया विभाग के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)