Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / श्रीलंका नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

चेन्नई। पट्टाली मक्काल काची (पीएमके) संस्थापक डा. एस रामदास ने रामेश्वरम के 11 मछुआरों को श्रीलंका नौ सेना द्वारा आज गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से इन मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के रहने वाले ये मछुआरे नेदुन्थीवु के पास मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंकाई नौ सेना ने इन्हें श्रीलंका जल सीमा में मछली पकडऩे के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद 500 नावों के साथ मछली पकड़ रहे अन्य मछुआरे मछली पकड़े बिना वापस अपने घरों को लौट आये हैं। श्रीलंका नौ सेना ने मछुआरों के मछली पकडऩे के जाल को भी नष्ट कर दिया तथा उनके तमाम जीपीएस उपकरण जब्त कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मछुआरों को श्रीलंका के कराईनगर ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)