Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / गंदगी फैलाने व गुटखा थूकने वालों पर निगम अमले द्वारा स्पॉट फाईन की कार्यवाही

गंदगी फैलाने व गुटखा थूकने वालों पर निगम अमले द्वारा स्पॉट फाईन की कार्यवाही

* छह व्यक्तियों से 600 रूपये वसूले और भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने की समझाइश भी दी

आम सभा, भोपाल।

नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाकर निगम की सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने आईएसबीटी परिसर में गंदगी फैलाने व दीवारों पर गुटखा थूकने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही की और भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने की समझाइश दी।
निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने आईएसबीटी परिसर में गंदगी फैलाने और दीवारों पर गुटखा आदि थूककर दीवारों को गंदा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की । निगम अमले ने गंदगी फैलाने वाले 04 एवं दीवारों पर गुटखा आदि थूकने वाले 02 व्यक्तियों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही करते हुए 600 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। निगम अमले ने उक्त व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता बनाये रखने की समझाइश भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)