Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / खेल खोलेगा रोजगार के नए द्वार- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

खेल खोलेगा रोजगार के नए द्वार- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

आम सभा, भोपाल : स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शासकीय महाविद्यालय नरेला भोपाल में ‘क्रीडा में रोजगार की संभावनाएं एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशक डॉ. उमेश सिंह ने अपने सारगर्भित उत्प्रेरक एवं आत्मीय संबोधन में बताया कि नई शिक्षा नीति क्रीड़ा के क्षेत्र में अपार रोजगार की संभावनाओं का द्वार खोलती है स्नातक प्रथम वर्ष से ही विद्यार्थी अपने रुचि एवं क्षमता के अनुसार व्यवसायिक पाठ्यक्रम के रूप में खेलों का चयन कर भविष्य में प्रतिष्ठित रोजगार प्राप्त कर सकता है।

वेबीनार के मुख्य वक्ता क्रीड़ा अधिकारी मनोज विजघावने ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में रोजगार के नवीनतम अवसरों की जानकारी दी कहा एक अच्छा खिलाड़ी शिक्षक, कोच, रेफरी, इंस्ट्रक्टर डाइटिशियन या स्पोर्ट्स मैनेजर बनने के साथ ही विद्यार्थी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट, फोटोग्राफी, मेडिकल स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स अकेडमी, स्पोर्ट्स कॉस्टयूम डिजाइनर, निर्माता या उपकरण निर्माता भी बन सकता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की स्पोर्ट्स कैरियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सह संयोजक डॉ. अर्चना गौर ने किया तथा संयोजक डॉ. तैयबा खातून ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की संरचना, उद्देश्य, पाठ्यक्रम तथा मूल्यवान पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि स्वामी विवेकानंद कैरियर योजना नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु महत्वपूर्ण सेतु है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)