आम सभा, भोपाल : शासकीय महाविद्यालय नरेला में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के अन्तर्गत भारतीय संविधान पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ. उत्तम सिंह चैहान ने भारतीय संविधान की उद्देशिका हम भारत के लोग कि पंक्ति से संबोधित करते हुए संविधान की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. संध्या खरे ने प्राचीन वैदिक समाज से वर्तमान संविधान तक व्याप्त भारतीय संस्कृति के मूलभूत तत्वों की चर्चा की। अध्यक्षीय भाषण में डाॅ. विनय कुमार राणा ने भारतीय संविधान के लचीलेपन सर्वजन हिताय, धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की चर्चा की। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाॅफ, कार्यालयीन स्टाॅफ एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. संध्या खरे ने किया।