Sunday , March 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / SP ने राजेंद्र पटेल को इलाहाबाद तो पंधारी यादव को फूलपुर से दिया टिकट, एक और लिस्ट जारी

SP ने राजेंद्र पटेल को इलाहाबाद तो पंधारी यादव को फूलपुर से दिया टिकट, एक और लिस्ट जारी

लखनऊ: 

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर शनिवार को समाजवादी पार्टी ने लोकसभा की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से पंधारी यादव को प्रत्याशी बनाया है, वहीं इलाहाबाद लोकसभा सीट से राजेंद्र सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इसका आधिकारिक ऐलान किया.

सपा ने कहा कि फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पंधारी यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे.  पंधारी यादव सपा के प्रदेश सचिव हैं. फूलपुर सीट से 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनने के बाद फूलपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. सीट के खाली होने के बाद 2018 के उपचुनाव में भाजपा को इस सीट पर पराजय का मुंह देखना पड़ा. सपा के नागेंद्र पटेल ने भाजपा के कौशलेंद्र पटेल को मात दी थी.

उत्तर प्रदेश में 80 सीटें, 7 चरणों में मतदान
11 अप्रैल: गौतमबुद्ध नगर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर
18 अप्रैल: अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना
23 अप्रैल: मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत
29 अप्रैल: शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर
6 मई: फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा
12 मई: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
19 मई: महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)