Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / सपा विधायक आजम खां अस्पताल में भर्ती

सपा विधायक आजम खां अस्पताल में भर्ती

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक मोहम्मद आजम खां को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खां को बुधवार रात लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉक्टर दिलीप दुबे ने बृहस्पतिवार को बताया, “आजम खां को सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उनकी हालत स्थिर और नियंत्रण में है।” आजम खां रामपुर सदर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में रामपुर लोकसभा सीट जीती थी। हालांकि, इसी साल विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)