Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बैरसिया / खरीफ की फसल खराब होने पर मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

बैरसिया / खरीफ की फसल खराब होने पर मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

आम सभा, भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील सहित पूरे भोपाल जिले में पीला मैजिक रोग लगने से सोयाबीन मूंग उड़द की फैसले खराब हो गई है सोयाबीन बांझ रह गया है खरीफ फसल के मुआबजा एवं फसल बीमा एवं गेंहू के बोनस की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव अवनीश भार्गव के नेतृत्व में बुधवार को तहसील कार्यलय बैरसिया में कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा.

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अवनीश भार्गव ने कहा कि बैरसिया तहसील सहित पूरे भोपाल जिले में पीला मैजिक रोग लगने से खराब हो गया है और पौधा बांझ रह गया है कुछ पौधों में फलिया आई है वह भी सूख रही है सोयाबीन के साथ मूंग एवं उड़द की फसले भी खराब हो गई है.

उन्होंने शासन से मांग की है कि कृषकों को सोयाबीन मूंग उड़द का समान रूप से मुआबजा दिया जाए उन्होंने कहा कि सर्वे में धांधली होने की शंका रहती है इसलिए क्रॉप कटिंग कराई जाए और फसल बीमा भी शीघ्र ही दिलाई जाए बर्ष 2019 का फसल बीमा भी आज तक किसानों के खाते में नही डाला गया है और गैहू खरीदी का 160 रुपये बोनस 1 अप्रेल से किसानों के खातों में डालना था परंतु वह भी दिया गया और किसान कर्ज माफी की क़िस्त भी किसानों के खातों में नही डाली गई.

अवनीश भार्गव ने शासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगों का शीघ्र ही निराकरण नही किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्याओं के लिए किसानों के साथ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जुम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)