Sunday , March 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / सोनिया गांधी फिर चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की नेता, राहुल ने कहा- बीजेपी से हर रोज लड़ेंगे

सोनिया गांधी फिर चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की नेता, राहुल ने कहा- बीजेपी से हर रोज लड़ेंगे

नई दिल्ली: 

यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया.  इससे पहले भी सोनिया गांधी यह भूमिका निभा रही थीं. संसद के केंद्रीय कक्ष में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी को नेता चुना गया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक नेता चुने जाने के बाद सोनिया ने देश के उन 12.13 करोड़ मतदाताओं का आभार प्रकट किया जिन्होंने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया. पार्टी के सभी 52 लोकसभा सांसद बैठक में मौजूद थे. इस बैठक में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों ने भी हिस्सा लिया. जिसमें संसद के आगामी सत्र के लिए रणनीति भी तय की गई. संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने वोटरों को धन्यवाद दिया जिन्होंने कांग्रेस को वोट दिया और कहा कि वह भारतीय के लिए लड़ेंगी.

सोनिया गांधी को नेता चुने जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्यों को एक बात याद रखनी चाहिए कि हम सभी संविधान और हर भारतीय के लिए लड़ रहे हैं.  उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी भी 52 सांसद हैं और हम हर दिन बीजेपी से लड़ेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि वह संविधान एवं देश के हर नागरिक के लिए लड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)