Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश / ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के हत्या के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश / ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के हत्या के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

सुलतानपुर : सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वाहन और असलहा भी बरामद किया है। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायी जितेंद्र सिंह उर्फ पिंटू (40) की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पिंटू की हत्या के आरोप में पुलिस ने पंकज, धीरज, राम प्यारे, रमेश वर्मा, अखिलेश वर्मा और सत्यम वर्मा को जौनपुर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में व्यवसायी की हत्या की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)