Sunday , June 29 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कांग्रेस में 500 कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए श्याम सिंह मीणा

कांग्रेस में 500 कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए श्याम सिंह मीणा

भोपाल।

रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के बागी नेता श्याम सिंह मीणा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। श्याम सिंह मीणा ने इस अवसर पर अपने 500 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दिग्विजय सिंह ने ज्ञानचंदानी को संत जी का सेवक बताते हुए कहा कि हुजूर की जनता को इस बार विधायक नहीं संत जी का सेवक प्रतिनिधि के रूप में मिल रहा है। अवसर पर हुजूर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का अहंकार चरम पर है और कोलार का विधायक इसका प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज और उनका परिवार व्यापम, रेत खनन, सिंहस्थ मेला, ई टेंडरिंग यहां तक सिंहस्थ मेले में हुए घौटाले में भी शामिल है। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि शिवराज और उनका परिवार इस बात पर मुझसे बहस करके दिखाए। उन्होंने यह आरोप रविवार को कोलार स्थित आम्रश्री गार्डन में लगाए।

24 हजार करोड़ का कर्ज हुआ 2 लाख करोड़

दिग्विजय सिंह ने इस अवसर पर आरोप लगाया की उनके कार्यकाल में प्रदेश पर 24000 करोड़ का कर्जा था। आज प्रदेश पर लगभग 2 लाख करोड़ का कर्जा है। प्रदेश के 7.5 करोड़ लोगों में से प्रत्येक व्यक्ति के सर पर आज लगभग 35 हजार रुपये कर्जा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चंदा इकट्ठा करने वाली पार्टी बताते हुए भारतीय चंदा पार्टी के नाम से संबोधित किया। दिग्विजय के मुताबिक नर्मदा परिक्रमा के दौरान उन्होंने प्रदेश की 115 सीटों पर जनसंपर्क किया। हर जगह माहौल भाजपा के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज के परिवार के लोग जिन गांवों में रहते हैं, वहां 24 घन्टे बिजली रहती है और मीणा समाज के लोग बिजली के लिए तरसते हैं।

विधायक सिर्फ वसूली करते रहे

सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्याम सिंह मीणा ने बताया कि हमने कोलार विधायक को सड़क, पानी, नाली और बिजली के लिए चुना था। लेकिन वो सिर्फ कावंड़ यात्रा और भागवत कथा ही करवाते रहे। इस दौरान ठेले वाले से लेकर व्यापारी तक से उनके लोग वसूली करते रहे। उनसे जैसे ही विकास की बात करो, वो नाराज हो जाते हैं। उन्होंने हर बार लोकतंत्र की हत्या की। उन्होने हर जगह अपने नाम के बोर्ड लगवाए। निधि चाहे पार्षद की हो या नगर निगम मुख्यालय की, वे सिर्फ अपने नाम का बोर्ड लगवाना चाहते हैं। मैं कांग्रेस की सदस्यता लेने के साथ ही इस बात का आश्वासन दिलाता हूं, मुझे हुजूर विधानसभा के जिस क्षेत्र में काम करने के लिए कहा जाएगा। मैं वही क्षेत्र आपको जितवाकर दूंगा।

संत जी के मार्ग पर चलकर सिर्फ सेवा करना चाहता हूं

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस से हुजूर विधानसभा प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने कहा कि वे एक आम आदमी हैं और उन्होंने जीवन भर संत जी के चरणों में रहकर मानव सेवा करना सीखा है। वे संत जी के मार्ग पर चलकर आम आदमी की सेवा करना चाहते हैं। संत जी के पास कोई भी जाए वो उनसे हमेशा गरीब की सेवा करने के लिए ही कहते थे। मैं उसी तरह लोगों की सेवा करना चाहता हूं। यदि मैं जीता तो आपको विधायक के पास आने की जरूरत नहीं होगी। विधायक आपके पास आएगा। कोलार को चूना भट्टी की तरह विकसित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

jabartoto slot pulsa Slot Dana mancing138 mancing138 mancing138 anoboytoto slot gacor toto slot slot gacor situs toto Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login