Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / श्री राम का हनुमान स्वभाव एवं अंगद प्रभाव हैं : सुरेंद्र आचार्य

श्री राम का हनुमान स्वभाव एवं अंगद प्रभाव हैं : सुरेंद्र आचार्य


(उमेश चौबे)
आम सभा,उदयपुरा।

नर्मदा अंचल में, श्रीरामचरितमानस विद्यापीठ द्वारा संचालित सत्संग, सेवा, सुमिरन, मानस यात्रा, के अंतर्गत खेड़ापति मंदिर, मनकापुर में सत्संग सभा आयोजित हुई, आयोजक जगदीश लोधी सरपंच, भूपेंद्र लोधी ने विद्वान एवं अतिथियों का स्वागत किया, सभा में मानस विद्यापीठ आचार्य, सुरेंद्र कुमार शास्त्री द्वारा बताया कि भगवान श्रीराम का स्वभाव श्री हनुमान जी एवं प्रभाव के रूप में अंगद हैं, हनुमान जी की लंका यात्रा मैं धैर्य एवं निडरता के साथ मात्र क्रिया की प्रतिक्रिया से स्वाभाविक लंका के भवन जले, लेकिन अंगद ने बचन रूपी बाण, मारकर रावण का हृदय जला दिया, लंका कांड के अंगद रावण संवाद, प्रसंग की धर्माधिकारी राजेंद्र शास्त्री, नर्मदा प्रसाद रामायणी, हरिदत्त संगीत आचार्य, रामनरेश शास्त्री, लक्ष्मण पचौरी, देवव्रत राजोरिया, योगेश पांडे, कैलाश दुबे द्वारा रोचक व्याख्या प्रस्तुत की कार्यक्रम का संचालन चतुरनारायण रघुवंशी द्वारा किया गया, मानस ग्रंथ मंगल आरती में समाजसेवी रामनारायण रघुवंशी, कमलेश चौबे, गोविंद गोदानी, लाल सिंह पवैया, निरंजन सिंह राजपूत, मुन्ना बाबू लोधी पार्षद, जीवन सिंह पटेल, सुमेर सिंह राजपूत, अरुण उदैनिया ,फूल सिंह धाकड़, विनोद, प्रमोद रघुवंशी, यात्रा प्रभारी प्रेमशंकर चंदेल, अमर सिंह लोधी आदि बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)