Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय : डॉ. दिनेश शर्मा

अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय : डॉ. दिनेश शर्मा

आगरा : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जहां पर वैदिक गणित, वेदों, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रंथों पर शोध कार्य होगा। शर्मा शनिवार को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

डॉ.शर्मा ने अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियां को गिनाते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द कम होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा,‘‘एक जगह दाम बढऩे को महंगाई कहना उचित नहीं है। सरकार और कितनी व्यवस्थाएं कर रही है, उस पर ध्यान भी देना चाहिए।” समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के साथ गठबंधन के दौरान राहुल-अखिलेश की जोड़ी फ्लाप रही है और अब अखिलेश-जयंत की जोड़ी भी फ्लाप रहेगी और हार के बाद यह जोड़ी अपने आप टूट जाएगी।”

उन्होंने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और इस बार विपक्ष में मुकाबला मुख्य विपक्षी दल बनने के लिए है। डॉ.शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमारा नारा था अबकी बार 300 पार और अब नारा है अबकी बार पहले से भी ज्यादा पार। डॉ.शर्मा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनेगा जहां पर वैदिक गणित, वेदों, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रंथों पर शोधकार्य होगा। उन्होंने जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्य गिनाए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है और हर व्यक्ति की आय दोगुना हुई है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.1 प्रतिशत रह गई है जबकि 207 में यह 17.4 प्रतिशत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)