Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / शिवराज मामा और भाई हैं, यह रिश्ता है या सत्ता की चाबी : भारती जैन

शिवराज मामा और भाई हैं, यह रिश्ता है या सत्ता की चाबी : भारती जैन

आम सभा, भोपाल : आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश सचिव (महिला विंग) श्रीमती भारती जैन ने मंत्रालय (वल्लभ भवन) पहुँच कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम आज एक बार पुनः लिखित पत्र द्वारा दिनांक 04/09/2021 दिन शनिवार को अपरान्ह 02:00 बजे के समय मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से भी एकत्रित होने वाली बहनों के साथ राखी बाँधने के प्रस्तावित कार्यक्रम से अवगत कराया।

इस अवसर पर श्रीमती भारती जैन द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रेषित पत्र के बारे में बताते हुए कहा गया, कि शिवराज जी द्वारा सभी चुनावों के दौरान मध्यप्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के समक्ष स्वयं को बच्चों के मामा और बहनों के भाई के रूप में निरंतर प्रचारित किया जाता रहा है और मध्यप्रदेश की आम जनता ने शिवराज जी की ओर से घोषित इस प्रकार के रिश्ते को सदैव ही निभाया है, किन्तु भाई-बहन के इस पावन रिश्ते के उत्सव रक्षाबंधन पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भी बहनों को राखी बाँधने हेतु बार-बार पत्र लिखकर अनुरोध करने पर भी समय उपलब्ध न कराए जाने से समस्त बहनों में निराशा का भाव है।

इस प्रकार शिवराज जी का मामा एवं भाई रूपी छद्म रूप मध्यप्रदेश की समस्त जनता के समक्ष उजागर हो रहा है, क्योंकि शिवराज जी का यह व्यवहार स्पष्ट प्रमाणित करता है कि केवल राजनीतिक लाभ लेने एवं सत्ता प्राप्त करने के लिए ही स्वयं को बच्चों के मामा एवं बहनों के भाई के रूप में प्रचारित करते हुए मध्यप्रदेश की समस्त जनता की निःस्वार्थ भावनाओं के साथ छल करने का अति निंदनीय कृत्य किया गया है।

मेरे स्वयं के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से आने वाली बहनों के साथ दिनांक 04/09/2021 अपरान्ह 02:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुँच कर शिवराज जी की ओर से चुनावों में प्रचार के दौरान सभी से बनाए गए रिश्तों की याद दिलाने, तथाकथित रिश्तों के कर्तव्य पालन करने हेतु राखी बाँधकर नींद से जगाने का कार्यक्रम है, जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)