Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / शिवपाल यादव आज समाजवादी पार्टी के गढ़ फिरोजाबाद में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

शिवपाल यादव आज समाजवादी पार्टी के गढ़ फिरोजाबाद में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

फिरोजाबाद

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव आज समाजवादी पार्टी के गढ़ फिरोजाबाद में रोड शो करेंगे। उनके इस रोड शो को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का गढ़ माने जाने वाले फिरोजाबाद में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। शिवपाल सिंह यादव का फिरोजाबाद से टुंडला तक रोड शो का कार्यक्रम है। इस दौरान 54 जगह उनके स्वागत का कार्यक्रम बनाया गया है। माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मोहम्मद अजीम को अपनी पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया है। अजीम तो समाजवादी पार्टी के भी जिलाध्यक्ष थे।

समाजवादी पार्टी के गढ़ में शिवपाल सिंह यादव के पहले रोड शो को लेकर सियासी खलबली मच गई है। आज शिवपाल सिंह यादव इटावा से लेकर टूंडला तक चार पहिया वाहनों पर रोड़ शो करेंगे। उनके साथ उनके पुत्र आदित्य यादव मौजूद भी रहेंगे। इस दौरान जगह-जगह पर उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। हजारों फोर व्हीलर वाहनों की रोड़ शो में आने की संभावना है।

अब तो समाजवादी पार्टी के साथ अन्य दलों की निगाहें भी आज होने वाले रोड शो पर हैं। कठफोरी से टूंडला तक होने वाले रोड शो और सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। फीरोजाबाद समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। विधानसभा चुनाव से पहले और उसके बाद समाजवादी पार्टी से किनारे किए गए पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता शिवपाल सिंह यादव के खेमे में पहुंच गए। उन्होंने सपा में तोडफ़ोड़ शुरू की तो खलबली मच गई। फीरोजाबाद में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें से जसराना, शिकोहाबाद और सिरसागंज पर वर्षो समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)