Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नाबालिक के साथ जबरदस्ती डरा धमका कर बलात्संग करने वाले युवक तथा कृत्य के लिये उकसाने वाली महिला को शाहपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिक के साथ जबरदस्ती डरा धमका कर बलात्संग करने वाले युवक तथा कृत्य के लिये उकसाने वाली महिला को शाहपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : थाना शाहपुरा भोपाल में दिनांक 10.05.22 को एक 15 वर्षीय बालिका ने रिपोर्ट किया कि रितिक पिपलोदे उर्फ लादिया इसके ही मोहल्ले में रहता है जिसे यह जानता पहचानती थी। दिनांक 02.05.22 को रितिक ने रात करीब 12.30 बजे इसे अपनी चचेरी बहिन जो पीडिता के घर के ही पीछे रहती है उसके घर पर मिलने के लिये बुलाया तथा वहां पर आरोपी रितिक ने पीडिता के साथ जबरदस्ती डरा धमकाकर पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाये उसके बाद दिनांक 03.05.22 को रात करीबन 03.30 बजे पुनः आरोपी रितिक ने इसके साथ शारीरिक संबंध बनाये तथा रितिक की चचेरी बहिन ने रितिक का साथ दिया।पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध क्र 242/22 धारा 376(2)एन, 376(डी)ए भादवि 5/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण की कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी शाहपुरा के नेतृत्व में पृथक पृथक टीम गठित कर आरोपियों की पतारसी की गयी जिनके सतत प्रयासों के चलते घटना के 12 घण्टे के अंदर आरोपिया को थाना मिसरोद क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया तथा विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपी रितिक पिपलोदे उर्फ लादिया घटना के बाद बस से खण्डवा भाग गया है जिस पर तत्काल टीम गठित कर आरोपी की घेराबंदी की गयी तथा जिला खण्डवा के थाना नर्मदापुर की चौकी पुनासा डेम के पुलिस स्टाफ की सहायता से आरोपी रितिक को हिरासत में लिया तथा आरोपी को भोपाल लेकर आये, आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपीः-

1. रितिक उर्फ लादिया पिपलोदे पिता पण्डरी पिपलोदे उम्र 21 साल निवासी टिनशेड 12 लक्ष्मण नगर शाहपुरा भोपाल म.प्र.

2. प्रीति पिपलोदे पत्नि नरेश बघेल उम्र 23 साल नि. म.न. 58 लक्ष्मण नगर शाहपुरा भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)