Friday , May 16 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / एटीएम, पेंशन, गैस सिलिंडर सहित बदल गए सात नियम

एटीएम, पेंशन, गैस सिलिंडर सहित बदल गए सात नियम

नई दिल्ली। एक मई 2020 से आपकी जिंदगी से सीधे तौर पर जुड़े बड़े बदलाव हो रहे हैं, इसलिए इन नियमों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। बदल रहे इन नियमों से एक तरफ जहां आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आप अलर्ट नहीं रहे तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है क्योंकि ये नियम पेंशन, एटीएम, रेलवे, एयरलाइंस, गैस सिलिंडर, बचत खातों पर ब्याज और डिजिटल वॉलेट से जुड़े हैं जो हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं।

पेंशनधारकों को फायदा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने हाल ही में रिटायरमेंट के 15 वर्ष बाद पूरी पेंशन राशि के भुगतान का प्रावधान फिर से शुरू कर दिया था। इसके तहत अब मई से पूरी पेंशन मिलने लगेगी। इस विकल्प को चुनने वाले लोगों को पूरी पेंशन कुछ समय बाद बहाली के रूप में मिलती है। मालूम हो कि साल 2009 में इस नियम को वापस ले लिया गया था। इसके तहत देश के 6.5 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को फायदा होगा।

एटीएम से जुड़ा खास नियम भी बदला

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है। ज्यादा सावधानी के लिए अब एटीएम के लिए भी नई व्यवस्था तय होने जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा एटीएम के इस्तेमाल के बाद उसे साफ किया जाएगा। यह व्यवस्था गाजिय़ाबाद और चेन्नई में शुरू हो गई है और सख्ती से इस नियम का पालन हो रहा है। हॉटस्पॉट में अब नगर निगम दिन में दो बार सैनिटाइजेशन होगा।

बोर्डिंग स्टेशन को लेकर बड़ी राहत

देश में लॉकडाउन की वजह से रेलवे सेवाएं बंद हैं। लेकिन भविष्य में रेल सेवाओं के लिए एक नया नियम लागू हुआ है। इनमें से कुछ नियम 1 मई से प्रभावी होने जा रहे है, जिसके मुताबिक, अब यात्री चार्ट निकल जाने के चार घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन को बदल सकेंगे जबकि पहले यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन को यात्रा की तारीख से 24 घंटे पहले ही बदल पाते थे। वहीं अगर यात्री बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करने के बाद भी यात्रा नहीं करते और टिकट कैंसिल कर देते हैं, तो ऐसे में उन्हें कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।

गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

लॉकडाउन के बीच आज आम जनता के लिए राहत भरी खबर आई है। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम सस्ते हो गए हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 162.50 रुपये सस्ता हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 581.50 रुपये हो गई है, जो पहले 744 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 774.50 रुपये से घटकर 584.50 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 714.50 रुपये से कम होकर 579 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 761.50 रुपये का था, जो आज से 569.50 रुपये का हो गया है।

19 किलोग्राम वाला सिलिंडर भी सस्ता

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 256 रुपये सस्ता हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1029.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1285.50 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 1348.50 रुपये से घटकर 1086 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 1234.50 रुपये से कम होकर 978 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 1402 रुपये का था, जो आज से 1144.50 रुपये का हो गया है।

बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में कमी

भारतीय स्टेट बैंक (स्क्चढ्ढ) ने 1 मई 2020 से बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव कर दिया है। अब ग्राहकों को एक लाख से अधिक बचत जमा खातों पर कम ब्याज मिलेगा। एक लाख तक जमा राशि पर आपको सालाना 3.50 फीसदी और एक लाख से ज्यादा जमा राशि पर आपको सालाना 2.75 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 3.25 फीसदी था।

एयर इंडिया में कैंसिलेशन चार्ज से राहत

इसके साथ ही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी नियम में बदलाव किया है। एयर इंडिया 1 मई से यात्रियों को एक बड़ी सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत अब यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। टिकट बुकिंग के 24 घंटों के भीतर उसे कैंसिल करने या बदलाव किए जाने पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा। 24 अप्रैल को कंपनी ने इसकी जानकारी दी थी।

पीएनबी ने बंद की ये सर्विस

पंजाब नेशनल बैंक ने अपना डिजिटल वॉलेट बंद कर दिया है। पीएनबी ग्राहक, जो पीएनबी किटी वॉलेट सुविधा का इस्तेमाल कर रहे थे, वो अब लेन-देन के लिए अन्य डिजिटल मोड जैसे आईएमपीएस का इस्तेमाल कर सकते हैं। मालूम हो कि ग्राहक अपना वॉलेट अकाउंट तभी बंद कर सकते हैं जब उनके खाते में जीरो बैलेंस हो। इस संदर्भ में पीएनबी ने कहा है कि अगर आपके खाते में पैसे हैं, तो आपको या तो उसे खर्च करना होगा, या आईएमपीएस के जरिए उसे किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor