Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / “वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी बच्‍चों को सीखा रहे सायबर फ्रॉड से बचने के तरीके”

“वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी बच्‍चों को सीखा रहे सायबर फ्रॉड से बचने के तरीके”


 
आम सभा, भोपाल : पुलिस विभाग एवं आरम्‍भ संस्‍था (चाईल्‍ड लाईन) के सहयोग से रशीदिया उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय में बच्‍चों को सायबर फ्रॉड / क्राईम से बचाने उद्देश्‍य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोपाल जिले में बच्‍चों के प्रति बढ़ रहे सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, आज कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्‍त महोदय श्रीमान साईंकृष्‍णा थोटा, सहायक पुलिस आयुक्‍त जहांगीराबाद संभाग अभिनव विश्‍वकर्मा, DSP सायबर नीतू सिंह ठाकुर , थाना प्रभारी जहांगीराबाद वीरेन्‍द्र सिंह चौहान एवं आरम्‍भ संस्‍था से विजय यादव , फुरकान अंसारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्‍चों के द्वारा पुलिस उपायुक्‍त महोदय से इंस्‍टाग्राम / फेसबुक / व्‍हाट्सएप उपयोग करते समय बरतने वाली सावधानियों से अवगत करवाया गया,  DSP सायबर नीतू सिंह ठाकुर के द्वारा ऑनलाईन लोन एप जो कि बच्‍चों को फंसाकर उनसे पैसे हथियाने का काम कर रहे हैं और ऐसे एप से सतर्क रहने की सलाह दी।  सहायक पुलिस आयुक्‍त अभिनव विश्‍वकर्मा के द्वारा ऑनलाईन गेम्‍स जैसे फ्री फायर / पबजी से सतर्क रहने एवं पैसे लगाकर गेम न खेलने से सचेत किया, साथ ही मध्‍यप्रदेश में बच्‍चों के द्वारा गेम की लत के कारण पैसे गवांकर आत्‍महत्‍या करने वाले बच्‍चों की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी पर चिंता व्‍यक्‍त की।

आरम्‍भ संस्‍था से फुरकान अंसारी के द्वारा इंस्‍टाग्राम में फेक आई०डी० बनाकर लड़कियों को बहलाने एवं उनका गलत कामों में प्रयोग करने से संबंधित चर्चा बच्‍चों से की गई ताकि बच्‍चे इस विषय को समझे और किसी के बहकावे में आकर घर छोड़कर न जाएं, राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्‍यूरों के डाटा के अनुसार मध्‍यप्रदेश में बच्‍चों की स्थिति का डाटा भी बच्‍चों के साथ साझा किया गया।

चाईल्‍ड लाईन समन्‍वयक राशी आसवानी के द्वारा बच्‍चों सायबर अपराध से बचाव हेतु शार्ट वीडियों / फिल्‍म दिखाई गई ताकि बच्‍चे वर्तमान समय में उपयोग हो रही तकनीकों को आसानी से समझें और स्‍वयं की सुरक्षा करते हुए इंटरनेट से जुडी़ तकनीकों का उपयोग करें।

कार्यक्रम में स्‍कूल प्राचार्य स्‍मिता मेशराम, सभी शिक्षक एवं  कुल 110 बच्‍चें उपस्थित रहे। प्राचार्य महोदय के द्वारा इस विशेष आयोजन के लिए पुलिस विभाग एवं आरम्‍भ संस्‍था को धन्‍यवाद दिया गया, यह भी तय हुआ कि पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के दिन भी बच्‍चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के विषय पर सत्र का आयोजन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)