आम सभा, भोपाल : सैम गर्ल्स कॉलेज में सेमिनार आयोजित कर महिलाओं के संबंध में नवीन कानूनों और उनके प्रतिपादन के संबंध में जानकारी दी गई। थाना अशोका गार्डन से उप निरीक्षक योगिता जैन , उमेश चौहान एवं स्टाफ द्वारा सैम गर्ल्स कॉलेज मैं महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान के संबंध में सेमिनार आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया , तथा अपराधों से बचने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई।

महिलाओं के संबंध में नवीन कानूनों और उनके प्रतिपादन के संबंध में जानकारी दी गई। सेमिनार में करीब 70 महिलाओं ने सहभागिता की।
Dainik Aam Sabha