Friday , January 17 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नागरिक संशोधन बिल को लेकर भाजपा जिला ग्रामीण द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

नागरिक संशोधन बिल को लेकर भाजपा जिला ग्रामीण द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

(राजेंद्र शर्मा, बैरसिया)
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा जिला ग्रामीण द्वारा स्थानीय महावीर पैलेस में रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया

संगोष्ठी में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक शर्मा विधायक विष्णु खत्री भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष केदार मंडलोई पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह मीणा नगर पालिका अध्यक्ष राजमल गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश शर्मा पूर्व नपा अध्यक्ष राजमल कुशवाह कुबेर सिंह गुर्जर सुनील जाटव गोपाल आगर मुख्य रूप से मौजूद थे

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि भारत के किसी भी नागरिक पर नागरिकता संशोधन बिल का कोई प्रभाव नही पड़ने बाला उन्होंने कहा कि संशोधन बिल में ये सहूलियत दी गई है कि पाकिस्तान अफगनस्तान बंगला देश मे धार्मिक उत्पीड़न के कारण बहा से भाग कर आये हिन्दू ईसाई सिख पारसी जैन और बौद्ध धर्म के लोगो को भारत की नागरिकता दी जाएगी पार्टी कार्यकर्ताओं की यह जुम्मेदारी है कि जनता के वीच जाकर नागरिकता संशोधन बिल की सही जानकारी दे क्योकि विपक्षी दल जनता को गुमराह कर राजनैतिक रोटियां सेंकने में लगे है कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री और भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)