Thursday , October 30 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ की बैठक संपन्न

प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ की बैठक संपन्न

(मनीष सिंह)
आम सभा, कुशीनगर।

कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर के परिसर में आज 11 दिसंबर को प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ Protector of Emigrants ( POE) उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर श्री मुकेश कुमार जी एवं RA Association उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एम.एच. खान जी के साथ बैठक कर विदेश जाने वाले लोगो के जागरूकता अभियान एवं विदेश में किन्ही कारणों वश फंसने वाले पीड़ित लोगों के सहायता हेतु विभिन्न विन्दुओ पर चर्चा हुई।
बताते चलें कि अब तक प्रवासी भारतीय मदद समूह की संस्था ने 640 लोगो की सकुशल व 70 नश्वर शरीर की वापसी करायी है। जिसके लिए Protector of Emigrants ( POE) उत्तर प्रदेश श्री मुकेश कुमार जी ने संस्था की तारीफ करते हुए आगे हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव व राष्ट्रीय सचिव जीएल अंसारी, राष्ट्रीय सलाहकार रत्नेश सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरेश गौड़ जी ने Protector of Emigrants ( POE) उत्तर प्रदेश डायरेक्टर श्री मुकेश कुमार जी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर कुशीनगर की धरती पर स्वागत किया।
प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ संस्था के संस्थापक अरविंद कुमार सागर सहित राष्ट्रीय महासचिव आशीष तिवारी, रितेश कुशवाहा, जेडी अंसारी, जितेन्द्र प्रजापति,नाजिर अंसारी, मुस्लिम आलम, तारकेश्वर यादव, शैलेंद्र कश्यप, पवन गुप्ता, अनिल राय, अक्षय कुशवाहा जी ने मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की है।