
(हिमांशु सिंह)
आम सभा,भोपाल।
तेजस जनकल्याण समिति द्वारा अपने संथापक संरक्षक और वरिष्ट समाजसेवी स्व. रामनारायण कुदरिया की छटवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कैंसर अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों को भोजन का वितरण किया गया। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने देते हुये बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित लोगों ने स्व. कुदरिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी। इस अवसर पर स्व. कुदरिया की धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा कुदरिया के अलावा अन्य परिजन, नातेदारों सहित सेवा भारती के नवनीत अग्रवाल, अमित तढहया, चेतन पटेल, अशोक सकल, मनोज सोनी, तेजस समिति के वरूण गुप्ता, मनीष रामनानी आदि उपस्थित थे।
Dainik Aam Sabha