Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बिलखिरिया थाने में बालिकाओं और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिलखिरिया थाने में बालिकाओं और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा, बैरसिया।

पुलिस महानिरीक्षक रेंज (देहात) अभय सिंह के निर्देशन और उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) श्रीमती किरणलता केरकट्टा की उपस्थिति में बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा और कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक अभिनव प्रयास शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ बिलखिरिया थाना क्षेत्र से किया गया है।
बिलखिरिया थाना पुलिस ने कोकता स्थित मल्टी के सामुदायिक भवन में गैर शासकीय संस्था संगिनी के सहयोग से एक प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में शासकीय स्कूल और ट्रिनिटी कालेज की 16-22 वर्ष की करीब 80 बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही 30-40 महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2 मई मंगलवार से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले एक महीने तक चलेगा।

इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मरक्षा के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने की एक पहल है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर डीआईजी श्रीमती मोनिका शुक्ला, एसपी श्रीमती किरणलता केरकेट्टा, एसडीओपी मुख्यालय संतोष शुक्ला, बिलखिरिया थाना प्रभारी बीपी सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के साथ ही संगिनी संस्था की निहारिका और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)