Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / छत्तीसगढ़ / सुकमा में सुरक्षा बलों ने दो बारूदी सुरंग बरामद किया

छत्तीसगढ़ / सुकमा में सुरक्षा बलों ने दो बारूदी सुरंग बरामद किया

सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने दो बारूदी सुरंग बरामद किया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंडासावंली गांव के करीब क्रमश: पांच और चार किलोग्राम के दो बारूदी सुरंग बरामद किए गए हैं। बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के 231 बटालियन के जवानों को गस्त पर रवाना किया गया था। जवान जब कमारगुड़ा शिविर से कोंडासावंली गांव की ओर जा रहे थे तब उन्हें वहां बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली।

बाद में बम निरोधक दस्ता ने बमों को बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग लगाया था लेकिन इससे पहले उसे बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)